{"_id":"679e64663102375b6e0f03fc","slug":"dm-inaugurated-kabir-gallery-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127933-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कबीर वीथिका का डीएम ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कबीर वीथिका का डीएम ने किया उद्घाटन
Sat, 01 Feb 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के दौरान कबीर चौरा परिसर में बनी कबीर वीथिका का शनिवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने फीता काटने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कबीर वीथिका में लगी विभिन्न पुरातात्विक चित्रों का अवलोकन किया। सहायक पुरातत्व अधिकारी डाॅ. कृष्ण मोहन दूबे ने इन चित्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डीएम ने कहा कि इसके जरिये लोग अपने देश की पुरातात्विक धरोहरों के बारे में विस्तार से जान सकेंगे। उन्होंने कहाकि यहां एक कमरे में लाइब्रेरी की तरह विकसित कर सूचना विभाग को आदेशित किया जाय कि विभिन्न अखबार भी रखे जाए। जिसको आने वाले लोग पढ़े भी और जानकारियां भी हासिल करें। विशेषकर वृद्ध लोगों को सैर के साथ ही अखबार भी पढ़ने को मिल सके।