फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM change mdm menu

शासन ने जारी किया निर्देश

Wed, 07 Aug 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
DM change mdm menu
एमडीएम के मीनू में बदलाव कर सकेंगे डीएम
विज्ञापन

- करीब डेढ़ लाख बच्चों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शासन ने परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के मीनू में बदलाव के कुछ अधिकार डीएम को भी दे दिया है। अब डीएम भी जिले स्तर पर एमडीएम(मिड-डे-मील) के मीनू में बदलाव कर सकेंगे।

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को दिन में गरम भोजन एमडीएम के तहत दिया जाता है। एमडीएम के लिए प्रतिदिन मीनू निर्धारित है। हर दिन अलग-अलग तरह के भोजन बनाए जाते है। जिले में करीब 1604 विद्यालों में लगभग डेढ़ लाख बच्चे भोजन ग्रहण करते है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक ने एमडीएम में बदलाव का अधिकार डीएम का दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि डीएम जिले स्तर के अधिकारियों से वार्ता कर मौसम के अनुसार एमडीएम के बदलाव कर सकते है। अगर किसी दिन मीनू के अनुसार सामान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तो उसकी सूचना डीएम को बेसिक शिक्षा विभाग अधिकारी देेंगे। जिसके बाद डीएम मीनू में बदलाव करने की स्वीकृति प्रदान करेंगे। भोजन का नया मीनू वही रखा जाएगा तो आसानी से उपलब्ध हो जाए। बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मीनू में कुछ बदलाव का अधिकारी डीएम को दिया गया है। अगर जरूरत पड़ेगी तो मीनू में बदलाव के लिए डीएम को पत्रावली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed