फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM asked for clarification from village head Debri

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने ग्राम प्रधान डेबरी से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 18 Sep 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
DM asked for clarification from village head Debri
शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित करने का माना दोषी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने विकास खंड हैंसर बाजार के डेबरी के ग्राम प्रधान अजय कुमार विवादित जमीन पर टिनशेड रखवाने और शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित करने का दोषी मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

डीएम ने खंड विकास अधिकारी हैंसर बाजार के माध्यम से भेजे नोटिस में कहा कि पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से प्राप्त आख्या के अनुसार एसडीएम व सीओ धनघटा ने रिपोर्ट दी है कि ग्राम सिसवा का स्थलीय भ्रमण संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान हलका लेखपाल अजीत कुमार केे साथ पक्षकार भी उपस्थित रहे। रिपोर्ट के अनुसार विवादित गाटा संख्या 27 व रकबा 0.197 हेक्टेयर, खाता संख्या 136 में खातेदार राम सूरत पुत्र चाैथी आदि व गाटा संख्या 27 ब रकबा 0.111 हेक्टेयर, खाता संख्या 65 के खातेदार वीरेंद्र कुमार आदि तथा गाटा संख्या 27 स रकबा 0.111 हेक्टेयर, खाता संख्या 171 के खातेदार सीता देवी आदि हैं। विवादित गाटा संख्या 27 स तीन खातों में विभक्त है, जो मिलाजुला नंबर है। यहां पहले से ही मकान बने हुए हैं, जिसकी पैमाइश संभव नहीं है। भूमि का निर्माण कराने वाले पक्षकार पाना देवी है तथा रोकने वाले पक्षकार वीरेंद्र हैं। दोनों पक्षों का कहना है कि उक्त जमीन मेरी है। इस मामले में यह कहा गया कि विवादित स्थल पर पुन: पैमाइश की जाएगी, तब तक विवादित स्थल पर वादी द्वारा निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। मना करने के बाद भी विवादित जमीन पर टीन शेड दबंगई पूर्वक रख लिया गया। इस मामले में केस भी दर्ज हुआ। यह कार्य उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं अपने दायित्वों का निर्वहन भली प्रकार से किया जाना व शांति व कानून व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है। इसके लिए आप दोषी है। एक पक्ष के भीतर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं। ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed