फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dj and dm inspected jail

बैरक के अंदर कोई प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए : जिला जज

Fri, 22 Dec 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
dj and dm inspected jail
जिला जज, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देश दिय कि बैरक के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए।
निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन जांच की गई। जिला जज, डीएम व एसपी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। समस्त कार्रवाई का निर्वहन सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के संबंध में कारागार कर्मियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कारागार में गोशाला के निर्माण का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक राजेश कुमार राय, जेलर आरके सिंह, उप कारापाल नयन कमल सिंह, हरकेश कुमार, राजकुमार, गीता रानी, जेल वार्डेन सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed