फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   divided the worst Dress case on headmaster

खराब ड्रेस बंटी तो हेडमास्टर पर केस

Mon, 08 Aug 2016 11:38 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 08 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 divided the worst Dress case on headmaster
 परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में वितरित होने वाले ड्रेस की गुणवत्ता अगर खराब मिलेगी तो संबंधित विद्यालय के हेडमास्टर पर केस दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही टीम से ड्रेस वितरण का सत्यापन कराया जाएगा। ड्रेस वितरण का शुभारंभ 10 अगस्त को सिहटीकर गांव में जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन


 बीएसए जगदीश शुक्ल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों में 10 और 11 अगस्त को एक साथ ड्रेस वितरण होना है। ड्रेस वितरण के लिए राजस्व के साथ ही अन्य अधिकारी लगाए गए है। ड्रेस वितरण के समय ही उसका सत्यापन होगा। एक गोपनीय टीम भी गठित हुई है। जो कभी भी किसी भी विद्यालय पर पहुंच कर ड्रेस की गुणवता की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि ड्रेस की खरीदारी विद्यालय प्रबंध समिति और हेडमास्टर की देखरेख में होना है।
विज्ञापन


अगर ड्रेस की गुणवत्ता में कमी मिलती है तो इसके जिम्मेदार हेडमास्टर होंगे। संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी उक्त हेडमास्टर के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराएंगे। केस दर्ज होते ही हेडमास्टर को निलंबित कर दिया जाएगा। समस्त हेडमास्टर को हिदायत दी जाती है कि ड्रेस की गुणवत्ता बेहतर होने पर ही खरीदारी करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें। प्रति छात्र दो सेट ड्रेस का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed