Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Divers and drones will be present at the riverbanks during idol immersion.

Sant Kabir Nagar News: मूर्ति विसर्जन के दौरान घाटों पर रहेंगे गोताखोर, ड्रोन

Wed, 11 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Divers and drones will be present at the riverbanks during idol immersion.
संतकबीरनगर। दिवाली पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश मूर्तियोें के विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विसर्जन जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्व निर्धारित और पारंपरिक मार्गों से ही कराया जाए। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए पहले से जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि विसर्जन स्थलों और घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जुलूस और विसर्जन मार्गों पर झूलते बिजली के तारों को संबंधित विभागों के समन्वय से समय रहते ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही डीजे का संचालन और ध्वनि की तीव्रता न्यायालय एवं शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने संवेदनशील मार्गों और विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी करने को कहा। स्थानीय आयोजकों और शांति समिति के सदस्यों से समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रतिमा विसर्जन कराने पर भी जोर दिया।


बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, तीनों सर्किलों के क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, अभयनाथ मिश्रा, सर्वदवन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, एसपी के पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित सभी थाना प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed