{"_id":"5c114bbbbdec2241891eded2","slug":"district-won-the-vaccination-in-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में जिले ने जीत ली बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में जिले ने जीत ली बाजी
संतकबीरनगर
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण में जिले ने जीत ली बाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खसरा और मिजिल्स रुबेला जैसी बीमारियों से बच्चे के लिए सरकार की तरफ से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में जिले को गोरखपुर-बस्ती मंडल में पहला स्थान मिला है। 26 नवंबर से शुरू हुए अभियान में अब तक 2,78,183 बच्चों ने मिजिल्स रुबेला टीका लगवाया है। यह कुल लक्ष्य के 42.41 प्रतिशत है जो प्रदेश में आठवां स्थान है।
सरकार ने बच्चों को खसरा से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया है। मिजिल्स रुबेला टीकाकरण नाम से यह अभियान 26 नवंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू हुआ है। यह अभियान पांच सप्ताह तक चलना है। इसमें नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं। अभियान के तहत स्कूल व गांव-गांव में शिविर लगाकर बच्चों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग के जरिए हो रहा है। संतकबीरनगर जनपद में 6,55,849 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2,78,183 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 42.41 प्रतिशत है। े बस्ती जिले के 9,42,342 बच्चो के सापेक्ष 3,21,380 बच्चों का टीकाकरण हुआ है जो लक्ष्य का 34.10 प्रतिशत है। सिद्घार्थनगर में 9,78,588 के सापेक्ष 2,50,545 बच्चो का टीकाकरण हुआ जो 25.60 प्रतिशत है। गोरखपुर मंडल में गोरखपुर जिले में 16,98,086 के सापेक्ष 8,26,078 बच्चों को टीका लगा जो 48.65 प्रतिशत है। महराजगंज जनपद में 10,26,443 के सापेक्ष 4,42,791 बच्चों को टीका लगा, जो 43.14 प्रतिशत है। देवरिया जनपद में 11,85,730 के सापेक्ष 5,76,393 बच्चों को टीका लगा जो 48.61 प्रतिशत है। कुशीनगर जिले में 13,62,991 के सापेक्ष 5,29,185 बच्चों को टीका लगाया गया है जो 38.83 प्रतिशत है। इस तरह से प्रदेश की टीकाकरण रैंकिंग में गोरखपुर और बस्ती मंडल में जिले को पहला स्थान मिला है, जबकि प्रदेश में आठवां स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन