फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District police ranks first in the state in resolving public complaints

Sant Kabir Nagar News: जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में जिला पुलिस को पहला स्थान

Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
District police ranks first in the state in resolving public complaints
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस को आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण पर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी ने जनपद के समस्त थाना प्रभारी, थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए हैं कि थाने पर उपस्थित पीड़ित, शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई करें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनशिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है, पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अंतर्गत निस्तारित किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जांच हेतु जांचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्वक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के गुणवत्तापरक निस्तारण में वर्ष-2026 में अप्रैल की मासिक रैंकिंग में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। जनपद के समस्त थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त संदर्भों का गहराई एवं निष्पक्ष जांच हेतु निरंतर पर्यवेक्षण किया जाता रहा है तथा पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों की जांच आख्या प्राप्त होने पर जांच आख्याओं का भी गहनता से परीक्षण किया जाता है, जांच पुष्टिकारक न होने पर आईजीआरएस संदर्भ पुनः जांच के लिए संबंधित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंतर अच्छे परिणाम के लिए आगे भी अच्छी मेहनत करने हेतु सबको निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed