फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District got first place in monthly ranking of public complaints

Sant Kabir Nagar News: जन शिकायत की मासिक रैकिंग में जिले को मिला प्रथम स्थान

Sat, 06 Sep 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
District got first place in monthly ranking of public complaints
संतकबीरनगर। पुलिस को आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी संदीप कुमार मीना ने जनपद के समस्त एसओ को निर्देश दिया था कि थाने पर उपस्थित पीड़ित व शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जन शिकायत का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है। जिसे नियत समयावधि के अंतर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण वर्ष-2025 में माह जून, माह जुलाई की मासिक रैकिंग में भी जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। माह अगस्त 2025 में थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली, धनघटा, मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला, साइबर क्राइम थाना एवं महिला थाना को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त शिकायतों का गहराई एवं निष्पक्ष जांच के लिए लगातार पर्यवेक्षण किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच आख्या प्राप्त होने पर आख्या का भी गहनता से परीक्षण किया जाता है। जांच पुष्टिकारक न होने पर आईजीआरएस शिकायत को जांच के लिए संबंधित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed