फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District Excise Officer ordered to appear in court on June 10

Sant Kabir Nagar News: जिला आबकारी अधिकारी को 10 जून को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

Wed, 04 Jun 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
District Excise Officer ordered to appear in court on June 10
संतकबीरनगर। जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल हुआ। जिस पर प्रभारी सीजेएम कोर्ट ने नोटिस के माध्यम से आबकारी अधिकारी को दस जून को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

थाना धनघटा क्षेत्र के पीड़ित संतोष कुमार ने कोर्ट में परिवाद दाखिल कर बताया कि उसने एक जगह के देशी शराब की दुकान के संचालन से संबंधित शिकायत प्रार्थना पत्र प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, आबकारी विभाग, डीजीपी, डीएम को किया था। जिसकी जांच उप आबकारी आयुक्त बस्ती ने किया और बयान दर्ज किया। 27 मई 2025 को जानकारी करने के लिए वह जिला आबकारी विभाग के कार्यालय पर गया। आरोप है कि जिला आबकारी विभाग के अधिकारी ने उसको देखते ही अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद जाकर उनकी जान बची। कोतवाली समेत अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने पर भी कोई कार्रवाई नही किया गया। मजबूर होकर उसने कोर्ट का दरवाजा खट-खटाया। प्रभारी सीजेएम की कोर्ट ने मामले में जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया ओर 10 जून को उपस्थित होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed