फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   district bar election date announced

जनपद बार के चुनाव की तिथि घोषित हुई 

Fri, 02 Sep 2016 11:27 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 02 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
district bar election date announced
बार चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनपद बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन हरिशंकर राय ने बार की नई कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि शुक्रवार को घोषित कर दी। इसके बाद कचहरी में चुनावी हलचल   बढ़ गई। 
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के चेयरमैन हरिशंकर ने बताया कि 20 सितंबर को मतदान होगा। बार में कुल 247 सदस्य हैं। जो नई कार्यकारणी के चुनाव में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पांच, छह और सात सितंबर को पर्चा क्रय और नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। आठ सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नौ सितंबर को पर्चा वापसी होगी। मतदान 20 सितंबर को होगा। उन्होंने बताया कि जमानत राशि अध्यक्ष पद के लिए 2000 रुपये, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 1800 रुपये ,महामंत्री पद के लिए 1500 रुपये, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 1000 रुपये, उपाध्यक्ष के दो पद के लिए 1000-1000 रुपये, संयक्त मंत्री प्रशासन, प्रसार, पुस्तकालय पद के लिए 1000-1000 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन


इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारणी के लिए 500 रुपये व कनिष्ठ कार्यकारणी के लिए 300 रुपये जमानत राशि तय की गई है। चुनाव तिथि घोषित होते ही कचहरी परिसर  का सरगर्मी बढ़ गई। चुनाव को लेकर युवा अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed