फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District and divisional level competition from today

Sant Kabir Nagar News: जिला और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आज से

Sun, 10 Aug 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
District and divisional level competition from today
संतकबीरनगर। माध्यमिक स्कूलों के खेलों की जिला और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 11 अगस्त से शुरू होगी। एचआर इंटर काॅलेज में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता 17 अक्तूबर तक विभिन्न तिथियों में आयोजित होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने बताया कि जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 11 अगस्त को हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित है जो खिलाड़ी इसमें जीतेंगे वह 12 अगस्त को सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि एचआर इंटर कॉलेज में ही जिला और मंडल की कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन होना है, यह 25 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष तहसील से लेकर बस्ती मंडल तक की एथलेटिक्स प्रतियोगिता अर्थात रैली की मेजबानी हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद करेगा। खलीलाबाद तहसील एथलेटिक्स प्रतियोगिता और जिला की एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं बस्ती मंडल बस्ती की एथलेटिक्स प्रतियोगिता 9 से लेकर 17 अक्तूबर तक आयोजित है। उन्होंने बताया कि फुटबाल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी पूरी की जा चुकी है। विद्यालयों को इसमें प्रतिभाग के लिए पत्र भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed