{"_id":"63cec630de2ff91e2d2f92a0","slug":"distribution-of-smart-phone-khalilabad-news-gkp4652532117-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आशा कार्यकर्ताओं में स्मार्टफोन का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आशा कार्यकर्ताओं में स्मार्टफोन का वितरण
विज्ञापन
बेलहर कलांके एन एच एम कार्यालय पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मनीष कुमार पाण्डेय ने आशाओं में मोब?
- फोटो : KHALILABAD
आशा कार्यकर्ताओं में स्मार्टफोन का वितरण
- डिजिटल रूप से कार्य करने में मिलेगी सहूलियतें : डॉ. मनीष
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बेलहर कला ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं में सोमवार को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। एनएचएम कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष कुमार पांडेय व बीपीएम आनंद मौर्या ने 163 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन प्रदान किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष कुमार पांडेय ने कहा कि शासन की मंशा है कि आशा कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से दक्ष बनाया जाए। इसके लिए उन्हें एंड्राइड मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन के जरिए आशा कार्यकर्ता ऑनलाइन जुड़ेगी। इसमें गांव का सर्वे, गर्भवती महिलाओं व बच्चों का पंजीकरण, ड्यू लिस्ट तैयार करने, गोल्डन कार्ड बनाने सहित अन्य कार्य होंगे।
इस दौरान ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आनंद कुमार मौर्य, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर स्नेहलता, सुनीता, पुष्षा, पूनम, उर्मिला, सुनीता, शिवकुमारी मौर्या, शशिकला आदि आशा मौजूद रहीं।