{"_id":"69f902291ee500fce7012d86","slug":"distribution-of-checks-for-crop-compensation-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150077-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फसल क्षतिपूर्ति के लिए चेेक का वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फसल क्षतिपूर्ति के लिए चेेक का वितरित
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा खरीफ एवं रबी के लाभान्वित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की धनराशि के प्रतीक के रूप में प्रमाणपत्र एवं बैंक चेक का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
लाभान्वित कृषक के रूप में गेहूं एवं धान की फसल का लाभान्वित कृषक राम प्रताप सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, कौशल किशोर सिंह एवं ऋषि कुमार को चेक देकर फसल क्षतिपूर्ति धनराशि दी गई। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण इन किसानों को व्यक्तिगत श्रेणी में 50 प्रतिशत से अधिक क्षतिपूर्ति पाए जाने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत क्षतिपूर्ति प्रदान की जा रही है। जनपद में ग्राम पंचायत स्तर पर क्रॉप कटिंग प्रयोग संपादित किए जा चुके हैं जिन किसानों का ग्राम पंचायत स्तर पर क्षतिपूर्ति पाया जाएगा उन्हें सीधे बैंक खाते में जनपद में नामित फसल बीमा कंपनी यूनिवर्सल शॉम्पो के माध्यम से उनके बैंक खाते में यह धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।