फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Distance is just 4 kms, fare is 20 rupees

Sant Kabir Nagar News: महज चार किलोमीटर दूरी, किराया 20 रुपये

Sun, 16 Mar 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 16 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Distance is just 4 kms, fare is 20 rupees
धनघटा चौक पर सवारी बैठाते ई-रिक्शा चालक।
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। जिसका प्रमाण धनघटा से हैंसर बाजार की चार किलोमीटर दूरी है और किराया 20 रुपये लगता है।
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग हो या खलीलाबाद बिडहर घाट मार्ग इन सभी रोड पर भारी पैमाने पर ऑटो व ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। धनघटा से सिकरीगंज की दूरी 20 किलोमीटर और किराया 60 रुपये वसूल किया जा रहा।
विज्ञापन

इसी तरह धनघटा से पौली की दूरी 12 किलोमीटर है और किराया 50 रुपये लगता है। धनघटा से बिडहर घाट की दूरी महज छह किलोमीटर है। इस मार्ग पर भी पर भी ऑटो चालक छह किलोमीटर का किराया 50 रुपये वसूल रहे हैं। धनघटा से खलीलाबाद की दूरी 26 किलोमीटर किराया 70 रुपये लगता है। यात्री रहमान, मुसाफिर, रामकिशुन, रघुवंश, देवमन आदि का कहना है कि अधिक किराया लेने पर जब ऑटो चालक से एतराज किया जाता है तो वह लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। जिस पर मजबूरी में चुप होकर मुहंमागा किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं ऑटो चालक अपने वाहन को ज्यादा रफ्तार के साथ चला रहे हैं। जिससे हादसा भी होता है। इन ऑटो चालकों को यातायात नियमों का कोई परवाह नहीं रहता है और न हीं उनका जांच पड़ताल करने की फुर्सत जिम्मेदारों के पास है।

एसडीएम अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि यातायात नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। यदि ऑटो चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed