{"_id":"69e661cd2e343722fe0444f6","slug":"distance-13-km-fare-charged-rs-40-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149405-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दूरी 13 किलोमीटर, किराया वसूल रहे 40 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दूरी 13 किलोमीटर, किराया वसूल रहे 40 रुपये
विज्ञापन
मेहदावल। क्षेत्र में कई स्थान ऐसे हैं जहां अब भी परिवहन निगम की बस नहीं चलती है। इसके कारण यात्रियों काे ऑटो चालकों के शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। 13 किलोमीटर दूरी का जहां वे 40 रुपये किराया ले रहे हैं, वहीं 15 किलोमीटर दूरी का किराया 50 रुपये वसूल किया जा रहा है।
पूर्व में परिवहन निगम की बस घूरापाली से मेंहदावल के लिए थी, लेकिन 10 वर्षों से यह बस बंद होने के कारण प्राइवेट टैक्सी-ऑटो चालक चांदी काट रहे हैं। मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र में परिवहन निगम की कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है, जबकि विकासखंड क्षेत्र का अंतिम गांव घूरापाली गोरखपुर से सटा है। 10 वर्ष पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन निगम की बस सेवा शुरू हुई थी। इसमें मेंहदावल से घूरापाली मार्ग पर भी परिवहन निगम की बस चल रही थी।
विगत 10 वर्षों से इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा बंद होने के कारण प्राइवेट टैक्सी चालक की मनमानी चल रही है। मेंहदावल से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नौलखा कुटी का किराया प्राइवेट टैक्सी व ऑटो वाले यात्रियों से 40 रुपये वसूल रहे हैं, जबकि 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बेलौली का किराया प्रति यात्री 50 रुपये लिया जा रहा है। वहीं 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत घूरापाली का किराया 70 रुपये प्रति यात्री लिया जा रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय ग्रामीण लंबे समय से इस क्षेत्र में परिवहन निगम की बस चलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह सुविधा क्षेत्रीय लोगों को कब मिलेगी, इसका जवाब जिम्मेदारों के पास भी नहीं है। क्षेत्रीय निवासी झीनक, दीपचंद, दयासागर, हीरालाल, पप्पू ,राम किशोर आदि लोगों का कहना है कि टैक्सी चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। जब यात्री आपत्ति करते हैं, तो विवाद के साथ ही आपत्ति करने वाले यात्रियों को चालक वाहन से उतार देते हैं।
लोगों ने इन मार्गों पर परिवहन निगम की बस शुरू करने की मांग की है। एआरएम आयुष भटनागर का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों को बस सेवा से जोड़ने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।