{"_id":"69efb46b50b4d9275c0560e7","slug":"dispute-erupts-over-stone-throwing-at-women-fir-filed-against-15-for-murder-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149740-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं पर पत्थर फेंकने पर हुआ विवाद, 15 पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं पर पत्थर फेंकने पर हुआ विवाद, 15 पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के गायघाट में हुए विवाद का कारण एक पक्ष की महिलाओं पर पत्थर के छोटे टुकड़ों का फेंका जाना है। इस तरह का आरोप लगाते हुए मृतक के चाचा इनरलम ने आठ नामजद और 6-7 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
इनरलम का आरोप है कि उनके परिवार में लड़के की शादी थी, जिसमें परिवार की महिलाएं नाच-गा रही थीं। उसी समय गांव निवासी योगेंद्र के घर के सामने जब बरात पहुंची तो किसी ने महिलाओं के ऊपर कंकड़ मार दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। सभी गाड़ियां जा चुकी थीं केवल एक गाड़ी अंतिम थी जो बरात में जाने वाली थी। विपक्ष के लोग ज्यादा संख्या में थे वह लोग मारपीट भी कर दी। उनकी मार से कई महिलाएं और युवक घायल हो गए, जिसमें भतीजा अनिल कपूर भी था। उसको अधिक चोट लगी, उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में राजकुमार, मंटू, आनंद, बब्बी, सन्नी, तूफानी, कमलेश, सचिन समेत 6-7 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी हत्या की धारा में दर्ज की गई है।