फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dispute erupted between brothers

मां के अंतिम संस्कार के लिए भाइयों में छिड़ा विवाद

Wed, 30 Dec 2020 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dispute erupted between brothers
मां के अंतिम संस्कार के लिए भाइयों में छिड़ा विवाद
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पोस्टमार्टम हाउस पर बुधवार को मां के शव के अंतिम संस्कार के लिए सगे भाइयों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ। पुलिस ने पहले से मां की देखरेख करने वाले मझले बेटे को शव को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया।

महुली एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुखलिसपुर की रहने वाली 95 वर्षीय सुदामा उर्फ चंपा देवी पत्नी स्वर्गीय सजनलाल के छह बेटे थे। दो बेटों की मौत हो चुकी है। मां ने मझले बेटे गुलाबचंद को तीन बीघा जमीन अतिरिक्त बैनामा कर दी थी। वह मझले बेटे गुलाब चंद के परिवार के साथ ही रहती थी। भाइयों में आपस में संपत्ति के लिए तनातनी चल रही है। मंगलवार की देर शाम वृद्धा की मौत हो गई। बड़े बेटे शिव प्रकाश अग्रहरि ने 112 नंबर पर फोन करके मां की मौत होने की सूचना दी। आरोप लगाया कि उसके मझले भाई गुलाबचंद ने मां को मार डाला है। सूचना पर पुलिस मौके पर गई, लेकिन किसी ने मां की मौत के संबंध में तहरीर नहीं दी। बेटे गुलाब चंद की ओर से लिखित सूचना दी गई कि उसकी मां की मौत हो गई है। मां की मौत की वजह पर बड़े भाई शिव प्रकाश अग्रहरि की ओर से आपत्ति जताई गई। ऐसे में मां के शव का पोस्टमार्टम कराया जाना जरूरी है। पुलिस ने शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़े बेटे शिव प्रकाश के अलावा बेटे बृजभूषण और गिरीश चंद्र अग्रहरि भी पहुंच गए। मां के शव का अंतिम संस्कार करने का सभी ने दावा किया। इस बात पर भाइयों में आपस में विवाद उत्पन्न हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ। एसओ ने बताया कि शव को मझले बेटे गुलाबचंद को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed