{"_id":"64c2afe3e058038c720d7a46","slug":"discharge-your-responsibilities-responsibly-cluster-teachers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-837-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निवर्हन करें संकुल शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निवर्हन करें संकुल शिक्षक
Thu, 27 Jul 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
- संकुल शिक्षक कार्यशाला का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के जरिए जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में चल रहे जनपद स्तरीय संकुल शिक्षक की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। जिसमें जनपद के सभी विकास खंडों के संकुल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला का शुभारंभ डीएम संदीप कुमार और सीडीओ संत कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। डीएम संदीप कुमार ने कहाकि जनपद के शिक्षक संकुल शासन के निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें।
सीडीओ संत कुमार ने कहा कि एक शिक्षक कई पीढ़ियों का निर्माता होता है। शिक्षक सौभाग्यशाली है कि उसे राष्ट्र निर्माण का पुनीत दायित्व मिला। अतः हमें अपने दायित्वों का नैतिकता की सीमा में रहते हुए ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य धीरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जनपद की शिक्षा व्यवस्था का दायित्व संस्थान पर है। अतः हम इस दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में उपस्थित संकुल शिक्षक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर बीईओ अर्जुन प्रसाद, डीसी प्रशिक्षण नवीन दुबे, डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, डीसी बालिका शिक्षा बजंरगी लाल विश्वकर्मा, बीईओ आशीष सिंह, प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी समेत अन्य मौजूद रहे।