फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Discharge your duties with sensitivity during the census.

Sant Kabir Nagar News: जनगणना में संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें

Wed, 16 Sep 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Discharge your duties with sensitivity during the census.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इसमें एडीएम ने निर्देश दिए कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया जाए।
प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला प्रभारी जनगणना सुजीत कुमार ने जनगणना निदेशालय से निर्धारित तिथियों एवं अवधि के दौरान जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें पहली बार भारत में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के अलावा अन्य जातियों की गणना भी शामिल होगी। उन्होंने बताया कि यह भारत की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक और मुख्य जनसंख्या गणना एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 के बीच की जाएगी। पांच जनवरी से नौ जनवरी 2027 तक रिवीजनल राउंड चलाया जाएगा। जनसंख्या गणना में शामिल किए गए प्रश्नों में व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, रोजगार, भाषा, प्रवास, विकलांगता, धर्म और पहली बार जातिगत के कुल 40 बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सदर हृदय राम तिवारी, एसडीएम धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, एसडीएम मेंहदावल राजकुमार, तहसीलदार सदर अनुराग यादव, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा प्रतिमा मौर्य, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, जनगणना सहायक कलेक्ट्रेट अभय कुमार चौधरी, सरफराज अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed