फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   disappointed patients

Sant Kabir Nagar News: विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से निराश होकर लौटे मरीज

Sun, 12 Mar 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 12 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
disappointed patients
पीएचसी हरिहरपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे मरीज व स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
जिले के 22 जगहों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीज निराश होकर लौट गए। मेले का प्रचार-प्रसार न होने से मरीज कम संख्या में पहुंच रहे हैं।
हरिहरपुर संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। यहां पर 52 मरीजों ने इलाज कराया। शुगर, चर्मरोग और पेट से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। चर्मरोग से पीड़ित रामसुुमेर, लल्लन ने बताया कि चेहरे पर दाने आ गए हैं। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यही हाल शुगर से पीड़ित मरीजों का था। उन्हें शुगर की दवा नहीं मिल पाई। इस दौरान डॉ. शिव जनम, डॉ. गौरी दत्त मिश्रा, डॉ. राजेश तिवारी, फार्मासिस्ट विजय श्रीवास्तव, आशाराम यादव, राजेश्वर प्रसाद द्विवेदी, सीता सरन गुप्ता, पूर्णिमा पांडेय, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मगहर संवाद के अनुसार नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मगहर में स्वास्थ्य मेला लगा। यहां कुल 48 मरीजों की जांच हुई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसडी सिंह, डॉ. मनस्विता ने बताया कि 52 मरीजों की जांच की गई। इस समय ज्यादातर वायरल फीवर, खांसी, जुकाम के मरीज आ रहे हैं। बच्चों में फीवर, दस्त, खांसी की शिकायत आ रही है। शुगर, ब्लडप्रेशर के मरीज भी आ रहे हैं। इस मौके पर फार्मासिस्ट एसपी यादव, एलटी शिव नंदन, जीएनएम शालिनी पांडेय, एएनएम नमिता, एएनएम ललित, एएनएम राधिका, जीएनएम हरिकेश, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बखिरा संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखिरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 26 मरीजों का इलाज हुआ। यहां पर ज्यादातर खांसी, बुखार आदि के मरीज आए। दमा, हार्ट के मरीजों को जिला अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई। डॉ. ऋचा त्रिपाठी ने बताया कि बदलते मौसम से अधिकतर लोगों में बुखार, दमा व खांसी के लक्षण मिले। ऐसे लोगों का जांच करके उन्हें दवा दे गई। बताया कि आज आरोग्य मेले में कुल 26 मरीजो को देखा गया। आरोग्य मेले में डॉ. शिवांगी जायसवाल, फार्मेसिस्ट आलोक मिश्रा, नर्स सरोज देवी, नर्स सुमन गुप्ता, नर्स प्रतिभा शुक्ला, रामफेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed