फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dirty water will not be fall in city ponds

आबादी के बीच स्थित तालाब में नहीं गिरेगा गंदा पानी

Sun, 03 Feb 2019 10:34 PM IST
santkabirnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 03 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
dirty water will not be fall in city ponds
प्रतीकात्मक तस्वीर
संतकबीरनगर। सरकार ने गांवों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं। गांव में कहीं भी जलभराव न हो, इसके लिए जलनिकासी का प्रबंध कराया जाएगा। नाली या सीवर का पानी आबादी के बीच स्थित तालाब में नहीं गिरने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इसके लिए आबादी से दूर सोख्ता (सोक पिट) या तालाब बनाया जाएगा। हैंडपंपों के आसपास गंदगी न हो, इसके लिए भी उपाय किए जाएंगे। 
विज्ञापन

गांवों में सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी की है। कहीं नाली निर्माण नहीं होने के चलते सड़कों पर पानी बहता रहता है तो कहीं नालियों पर अतिक्रमण के चलते पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जिन गांवों में आबादी के बीच तालाब है, वहां लोगों के घरों का गंदा पानी सीधे तालाब में गिरता है। इससे जल प्रदूषित हो जाता है। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक में इस पर चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री ने गांवों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज अनुराग श्रीवास्तव ने सभी सीडीओ और डीपीआरओ को पत्र भेजकर कहा है कि सभी गांवों में स्वच्छता होनी चाहिए। कहीं जलभराव नहीं होना चाहिए तथा नालियों एवं सीवर का गंदा पानी भी आबादी के बीच स्थित तालाबों में नहीं गिराया जाना चाहिए। जिन गांवों में जलनिकासी के पानी को एकत्रित करने के लिए आबादी से दूर कोई तालाब आदि न हो तो वहां मनरेगा या किसी अन्य मद से सोक पिट (सोख्ता) या तालाब बनवाया जा सकता है। इसमें ही नालियों व सीवर का गंदा पानी तथा घरों से निकले लिक्विड वेस्ट को गिराया जाएगा। इसके अलावा हैंडपंपों के आसपास भी सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव ने सभी जिम्मेदार अफसरों को इस नए निर्देश पर शीघ्र कार्रवाई के लिए कहा है।  सीडीओ हाकिम सिंह का कहना है कि प्रमुख सचिव का पत्र मिला है, जिस पर कार्रवाई के लिए सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया है। गांवों को स्वच्छ रखने के लिए पहले से ही प्रयास चल रहा है। इस निर्देश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दी शुरू होगा अभियान : डीपीआरओ 
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि जल्दी ही अभियान चलाकर सभी गांवों में सफाई कराई जाएगी। जहां नालियों का गंदा पानी सड़क पर या किसी भी जगह आबादी के बीच जमा है, उसे हटवाने की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान व सचिव की है। जांच के दौरान गांवों में गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी और सचिव पर सीधी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed