फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dirt spread in the hospital, cleaning staff missing

Sant Kabir Nagar News: अस्पताल में फैली गंदगी, सफाई कर्मी नदारद

Sat, 11 Mar 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dirt spread in the hospital, cleaning staff missing
ला अस्पताल परिसर में पसरा कूड़ा।संवाद
ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में इन दिनों में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। यहां कचरे के साथ ही खुले में मेडिकल कचरा भी पड़ा रहता है। इससे पशुओं के साथ ही मरीजों को भी संक्रामक बीमारियां होने का भय बना रहता है। ठेके पर रखे गए सफाई कर्मी भी दिखाई नहीं देते हैं। जिला अस्पताल में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहर के लोग इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल में 24 घंटे भीड़ रहती है। ओपीडी में वर्तमान समय में लगभग 900 से 1000 मरीज इलाज के लिए प्रतिदिन आ रहे हैं। परिसर में कई स्थानों पर गंदगी रहती है, इससे मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही स्थिति अस्पताल के पीछे एमसीएच विंग और पोस्टमार्टम हाउस के पास बनी हुई है। जहां पर खुले में मेडिकल कचरा डाला जा रहा है, जिसे पशु खा रहे हैं। मेडिकल की खराब सामग्री खाने से अनेक प्रकार की बीमारियां होने की आशंका है। सफाई के लिए ठेके पर 12 सफाई कर्मी भी रखे गए हैं। लेकिन यह दिखाई नहीं देते हैं। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल की नियमित सफाई का निर्देश दिया गया है। अस्पताल प्रबंधक से जवाब-तलब किया जाएगा।


सीएचसी का भी यही हाल है
जिले के सीएचसी पर भी गंदगी का अंबार लगा है। सीएचसी सेमरियावां, मेंहदावल, हैंसर, नाथनगर, सांथा में गंदगी का ढेर लगा है। इसे हटाने की जहमत अस्पताल प्रशासन नहीं उठाता है। जब कूड़ा हटाने के लिए शोर होता है, तब जाकर उसे हटाने की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed