{"_id":"6830c162f65b47e2640354c4","slug":"dirt-found-in-bottled-water-plant-during-investigation-notice-issued-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133061-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जांच में बोतल बंद पानी के प्लांट में मिली गंदगी, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जांच में बोतल बंद पानी के प्लांट में मिली गंदगी, नोटिस
Sat, 24 May 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 24 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के दुकान व उद्योगों पर छापेमारी की। इस दौरान पानी, कोल्ड ड्रिंक्स और दूध के नमूने लिए। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर ली। इस दौरान गंदगी मिलने पर पैकेज पानी बेचने वाली फर्म को नोटिस जारी कर सफाई के निर्देश दिए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को खलीलाबाद क्षेत्र से रॉयल इंटरप्राइजेज व पार्वती इंडस्ट्रीज से एक-एक बोतलबंद पानी का नमूना लिया गया। इस दौरान दोनों फर्मों में गंदगी व तमाम प्रकार की कमियां मिली। इसे दूर करने का निर्देश नोटिस जारी कर दिया गया।
इसके बाद राम उजागर व इंद्रदेव यादव मेंहदावल रोड से मिश्रित दूध का एक-एक नमूना संग्रहीत किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त चारों सैंपल को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता, मिश्रीलाल आदि मौजूद रहे।