{"_id":"6a6a3a5999947db5ba065f2f","slug":"dig-takes-a-strict-stance-on-kanwar-yatra-security-inspects-tameshwarnath-temple-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154673-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर डीआईजी सख्त, तामेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर डीआईजी सख्त, तामेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण
Wed, 29 Jul 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आगामी सावन मास और कांवड़ को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने सर्किट हाउस खलीलाबाद में समीक्षा बैठक कर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचकर मेला और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में सभी थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कांवड़ मार्गों पर यातायात डायवर्जन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने, प्रमुख मंदिरों, विश्राम स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कांवड़ यात्रा समितियों और डीजे संचालकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने तथा शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के बाद डीआईजी ने तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक के लिए बनाई जा रही बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था और रूट डायवर्जन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी तथा मेला आयोजकों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत कर श्रद्धालुओं के आवागमन, विश्राम, भोजन और बिजली जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे, पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी और मेला प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।