फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Didi-sister, brother, we are the most powerful candidates

दीदी-बहिनी, भइया हमही सबसे सशक्त उम्मीदवार

Fri, 21 Oct 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Didi-sister, brother, we are the most powerful candidates
हीरालाल राम निवास स्नाकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में छात्र संघ के चुनाव में वोट के लिए मनुहार ? - फोटो : KHALILABAD
दीदी-बहिनी, भइया हमही सबसे सशक्त उम्मीदवार
विज्ञापन

डी के अंदर से प्रत्याशी कर रहे थे मनुहार
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में हर तरफ कानून का सिक्का चला। पुलिस की चौकसी का नतीजा यह रहा कि प्रत्याशी बैरिकेडिंग के घेरे में रहकर वोटरों से वोट के लिए दीदी-बहिनी, भइया कहकर मनुहार करते दिखे। कॉलेज परिसर के अंदर किसी भी प्रत्याशी को जाने की इजाजत नहीं मिली।
चुनाव में एसडीएम और सीओ की पैनी नजर टिकी रही। चुनाव समाप्त होने तक शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस सक्रिय रही। एचआरपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन वैसे तो सहमा रहा, मगर पुलिसकर्मियों की सक्रियता कानून का खौफ विद्यार्थियों के चेहरों पर साफ नजर आया। कॉलेज परिसर पूरी तरह खाली रहा। प्रवेश और निकलने के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए थे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को महाविद्यालय गेट के दोनों तरफ आधे किलोमीटर की दूरी तक जमा होने की गुंजाइश नहीं थी। सुरक्षा के मद्देनजर मिल गेट के पास सरैया बाईपास तक कदम-कदम पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। एसडीएम सदर अजय तिवारी, सीओ सदर अंशुमान मिश्र, सीओ मेंहदावल राजीव यादव, सीओ यातायात अंबरीश भदौरिया, कोतवाल सर्वेश राय, एसओ महुली संतोष मिश्र, एसओ बेलहर अमित कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कई सब इंसपेक्टर और भारी संख्या में सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। एक प्लाटनू पीएसी अलग से लगाई गई थी। फायर टेंडर ,क्यूआरटी भी मौजूद रहा। पुलिस हाथ में डंडा लिए विद्यार्थियों को खदेड़ती नजर आई। पुलिस की चौकसी का नतीजा रहा कि शांतिमय माहौल में चुनाव प्रक्रिया बीत गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed