फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Did not take the treatment, death of pregnant

समय से नहीं मिला उपचार, गर्भवती की मौत

Tue, 27 Dec 2016 11:33 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 27 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Did not take the treatment, death of pregnant
पौली क्षेत्र के रोसया बाजार निवासी एक गर्भवती महिला ने मंगलवार के भोर में अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया। घर के लोगों का आरोप है कि 102 नंबर की एंबुलेंस सूचना के दो घंटे बाद आई और महिला को उपचार नहीं मिल पाया। 
विज्ञापन


हरिनाथ की पत्नी कौशिल्या को सोमवार रात करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। हरिनाथ का कहना है कि पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए 102 नंबर पर फोन किया। बार बार फोन करने के बाद यही जवाब मिलता रहा कि एंबुलेंस पहुंचने वाली है, लेकिन रात में करीब दो बजे एंबुलेंस पहुंची उसके बाद पीड़िता को पीएचसी रोसया बाजार पर ले जाया गया। वहां अस्पताल पर मौजूद एएनएम ने देखते ही कहा कि महिला की हालत गंभीर है जिला अस्पताल ले जाओ।
विज्ञापन


भोर में करीब चार बजे जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने कौशिल्या को देखते ही मृत घोषित कर दिया। हरिनाथ का आरोप है कि अगर एंबुलेंस सही समय पर आई होती तो पत्नी की मौत नहीं होती। सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि एंबुलेंस अगर देर से आया है तो उसकी जांच कराई जाएगी। हो सकता है कि एंबुलेंस चालक को रात में रास्ता सही से न पता रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल एंबुलेंस के समन्वयक से पूछताछ की जाएगी। उधर, महिला के मौत के बाद किसी ने 100 नंबर पर फोन कर कहा कि महिला की मौत डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से हुई है। पीएचसी रोसया बाजार पर पुलिस ने पहुंच कर इस संबंध में पूछताछ भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed