फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dhayashankar district became the main organizer

दयाशंकर जिले के मुख्य संगठक बने

Fri, 13 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 13 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dhayashankar district became the main organizer
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष परवेज खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दयाशंकर गुप्त को कांग्रेस सेवा दल का जिला मुख्य संगठक बनाए जाने पर खुशी जताई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक महेंद्र जोशी ने दयाशंकर गुप्त को सेवा दल का जिला मुख्य संगठक नियुक्त किया है। उम्मीद है कि पद पाने के बाद दयाशंकर गुप्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अपेक्षा एवं भावनाओं के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं इमानदारी से संगठन को गतिशील एवं सशक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। नवनियुक्त सेवा दल के जिला मुख्य संगठक दयाशंकर गुप्त ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

  संगठन को मजबूत बनाने की हर संभव प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराने का कार्य सेवा दल के कार्यकर्ता जोर शोर से करेंगे। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांती देवी, महासचिव देवेंद्र उर्फ पप्पू तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष जैनेंद्र उपाध्याय, कृष्ण कुमार, इंदल कुमार, अशोक त्रिपाठी, सुभाष मौर्य, जय प्रकाश सिंह, अंटू तिवारी, रवि त्रिपाठी, अविनाश त्रिपाठी, शिव कुमार पासवान समेत अन्य कांग्रेसी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed