{"_id":"5ac666c04f1c1bcd618b5c56","slug":"dharna-against-privatization","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग कार्यालय पर धरना देते बिजली कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पांच शहरों में विद्युत व्यवस्था निजी हाथों में दिए जाने के विरोध में गुरुवार को विद्युत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। इसके साथ ही दो घंटे एक्सईएन कार्यालय पर धरना देकर फैसला वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक्सईएन संजय कुमार के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर दोपहर तीन बजे से धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए शहरों में विद्युत व्यवस्था का निजीकरण कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि छह अप्रैल को मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही आठ अप्रैल को मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया जाएगा।
धरना में वाईके चतुर्वेदी, राजकुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार शुक्ला, अजय गुप्ता, अरुण गुप्ता, योगेंद्र चतुर्वेदी, अरविंद सिंह, राम सुधार, संजय यादव, डीएन मिश्र, सन्नीदेओल, धर्मेंद्र अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, केएम यादव, सुनील प्रजापति, धीरेंद्र यादव, रमेश, विजय कुुमार, योगेंद्र चौहान, राजेंद्र श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र भारती, अभय प्रताप, सुरेंद्र सिंह, शिवशंकर चौरसिया, राम सेवक, योगेश पांडेय, हिफुजुर्रहमान, कामतानाथ, सूरज कुमार, भानू प्रताप आदि शामिल रहे।