{"_id":"6352df0766dec256ad6b7198","slug":"dhanteras-today-market-decorated-in-city-and-rural-areas-khalilabad-news-gkp4548880161","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस आज, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस आज, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सजे बाजार
विज्ञापन
धनतेरस पर गोलाबाजार में सजी बर्तन की दुकान।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
धनतेरस आज, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सजे बाजार
लक्ष्मी-गणेश और हनुमान जी की तरह-तरह की मूर्ति बाजार में
संतकबीरनगर। दीपावली उत्सव के पूर्व धनतेरस के दिन ग्राहकों को बर्तन, टीवी, कंप्यूटर, सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण, दो पहिया वाहन की खरीदारी के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली है। इस बार आभूषण की दुकानों पर विभिन्न प्रकार के चांदी के सिक्के बिकने के लिए उपलब्ध हैं। दुकानदारों को बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है।
बढ़ती महंगाई के बावजूद धनतेरस के दिन खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। धनतेरस के दिन लोग लक्ष्मी-गणेश और हनुमानजी की मूर्ति बाजार से खरीद कर घर ले जाते हैं, ताकि दीपावली के लिए इनका पारंपरिक रूप से पूजन हो सके। व्यापारी संजय ने बताया कि इस बार 30 से लेकर 400 रुपये तक मूर्ति आई है।
शहर में टीवी, बर्तन, मिट्टी की मूर्ति, बाइक सहित अन्य दुकानें धनतेरस के लिए सज चुकी हैं। आभूषण की दुकानों पर तरह-तरह के चांदी के सिक्के आए हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र मेंहदावल, नाथनगर, धनघटा, हैंसर, बाघनगर, सेमरियावां, बखिरा, नंदौर, मगहर, हरिहरपुर सहित अन्य क्षेत्रों में आभूषण और बर्तन की दुकानें से सजकर तैयार हैं। आभूषण के दुकानदारों को धनतेरस पर बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है। बर्तन व्यापारी मुरली गुप्ता, जानकी प्रसाद, चंद्र प्रकाश ने बताया कि पिछली बार बर्तन के जो दाम थे, वही अब भी है। बीच में कुछ दाम बढे़ थे जो कम हो गए हैं।
विज्ञापन
...
कल शाम 4:44 बजे तक कर सकते हैं खरीदारी
संतकबीरनगर। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज ने बताया कि धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं। त्रयोदशी 22 अक्तूबर शनिवार को शाम 4:14 मिनट पर लग रही है। 23 अक्तूबर दिन रविवार को शाम 4:44 बजे तक रहेगी। इस बीच आप पूजा पाठ व खरीदारी कर सकते हैं। 23 अक्तूबर को उदया तिथि होने के कारण प्रात: काल से शाम 4:44 बजे तक शुभ मुहूर्त विशेषकर अभिजीत मुहूर्त में पूजा करें व शाम 4:44 बजे तक सामान खरीदें। 22 अक्तूबर को शाम 4:14 बजे के बाद ही शुभ मुहूर्त में पूजा करें। 22 अक्तूबर को शाम 7:02 से 8:16 बजे तक पूजा का बहुत ही सुंदर समय है। प्रदोष काल, अभिजीत मुहूर्त का ध्यान रखते हुए पूजन करें तो बेहतर होगा। 23 को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:43 से 12:28 बजे तक है।