फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dhanghta latest news

किराने की दुकान पर बिक रहा निशुल्क मिलने वाला सोयाबीन तेल

Thu, 13 Jan 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
dhanghta latest news
महुली कसबे में बेचा जा रहा पुष्टाहार विभाग का सोयाबीन तेल।संवाद - फोटो : KHALILABAD
किराने की दुकान पर बिक रहा निशुल्क मिलने वाला सोयाबीन तेल
विज्ञापन

- वीडियो वायरल होने पर प्रभारी सीडीपीओ ने कार्रवाई की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा महुली में स्थित एक किराने की दुकान से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का निशुल्क रिफाइंड सोयाबीन तेल बिक्री होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी होने पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में हड़कंप मच गया। पोल खुलते ही विभाग के जिम्मेदार कार्रवाई करने की बात बता रहे हैं।

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में महुली कस्बा निवासी दो बहनें हाथ में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा निशुल्क वितरित होने वाले रिफाइंड सोयाबीन तेल पैकेट थामी हैं। दक्षिण चौराहे पर स्थित एक किराना दुकानदार के पास पहुंचती हैं। आरोप लगाती हैं कि उन्हें निशुल्क वितरण के लिए मिले तेल को 65 रुपये में क्यों बेचा है। पहले तो दुकानदार आनाकानी करने लगा। वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि दुकानदार उस पैकेट को अलग एक बोरे में रखकर दूसरी जगह से पैकेट बदलकर दे रहा है। बहनों ने बताया कि तेल के पैकेट पर सरकारी विभाग के लोगों के साथ जरूरी निर्देश अंकित है। निशुल्क वितरण का जिक्र भी हुआ है। इस संबंध में प्रभारी सीडीओ विद्यारानी पाल ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed