फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dhanghta block pramukh related news

बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने की कोशिश

Sat, 24 Sep 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
dhanghta block pramukh related news
बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने की कोशिश
विज्ञापन

- 30 सितंबर को हैंसर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बैठक
- पुलिस भी सदस्यों के घर पर पहुंच कर जुटा रही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र पंचायत हैंसर बाजार के प्रमुख जइंत्ररा देवी के खिलाफ 30 सितंबर को प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली बैठक में अब पांच दिन का ही समय शेष रह गया है। वहीं बीडीसी सदस्यों को अपनी ओर करने के लिए पक्ष और विपक्ष का खेमा लगा है। इधर प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख जइंत्ररा देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए 22 अगस्त को विधायक गणेश चंद चौहान की पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य कालिंदी चौहान के नेतृत्व में 99 में से 76 बीडीसी सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र देखकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मत विभाजन कराए जाने के लिए बैठक की मांग की थी।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम दिव्या मित्तल ने 23 अगस्त को क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा दिए गए शपथ पत्र का सत्यापन कराने के बाद आठ सितंबर को विकासखंड हैंसर बाजार बैठक की तिथि मुकर्रर कर दी। निर्धारित तिथि के एक दिन पूर्व सात सितंबर को खंड विकास अधिकारी ने पत्र जारी कर अवगत कराया कि एसडीएम अचानक अवकाश पर चले गए हैं। इस कारण बैठक स्थगित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक में बैठक को स्थगित किए जाने से जहां प्रमुख कि पक्ष में खुशी की लहर दौड़ गई तो वही कालिंदी चौहान के समर्थक निराश हो गए। इस मामले को लेकर कालिंदी चौहान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
इसके बाद तत्कालीन डीएम ने 30 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मत विभाजन के लिए हैंसर बाजार ब्लॉक पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक कराए जाने की मुकर्रर करते हुए हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर दी।
सदस्यों की बैठक 30 सितंबर को होने की तिथि तय होने के बाद पक्ष और विपक्ष अपने- अपने तरीके से अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के भीतर भी दांवपेच की आजमाईश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर भी लोग अपना अपना विचार व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घर पुलिस पहुंचकर उनके घर पर होने और न होने की जानकारी तो जुटा ही रही है। वहीं उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिला रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राम प्रकाश का कहना है की ब्लॉक प्रमुख हैसर बाजार के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। क्षेत्र में अमन चैन कायम रहे इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed