फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DG Health summoned case report from CMO, statements recorded

Sant Kabir Nagar News: डीजी हेल्थ ने सीएमओ से तलब की मामले की रिपोर्ट, दर्ज किए गए बयान

Thu, 26 Dec 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 26 Dec 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
DG Health summoned case report from CMO, statements recorded
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की चुरेब पीएचसी में प्रसूता की मौत के मामले में डीजी हेल्थ ने सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है। वहीं, डीएम के निर्देश पर दोनों पक्षों का बयान भी दर्ज किया जा रहा है। मृतका के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने स्टाफ नर्स एवं मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टॉफ नर्स का अब भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चुरेब पीएचसी में प्रसूता की मौत मामले का शासन ने भी संज्ञान लिया है। डीजी हेल्थ ने सीएमओ से बिंदुवार रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार, महानिदेशक स्वास्थ्य परिवार कल्याण ने एफआईआर और घटना से संबंधित विवरण और अन्य रिकाॅर्ड मंगवाया है। सभी रिकाॅर्ड भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

तबीयत खराब होने के बाद से ही स्टाफ नर्स का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस भी स्टाफ नर्स के स्वास्थ्य पर अपनी निगाह गड़ाए हुए है।
डीएम भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के बाद डीएम ने सभी को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर तीन दिन का समय लिया था। उसके बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीएमओ की तरफ से गठित चार सदस्यीय टीम ने भी जांच तेज कर दी है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed