फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees were moved by the hymns of Khatu Shyam

Sant Kabir Nagar News: खाटू श्याम के भजनों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Sun, 07 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Devotees were moved by the hymns of Khatu Shyam
ब​खिरा में खाटू श्याम दरबार में भक्ति गीत की प्रस्तुति करते कलाकर-संवाद
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा में शनिवार की रात खाटू श्याम का दरबार लगा, जिसमें कलाकारों की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कानपुर तथा ग्वालियर से आए भजन गायकों ने कार्यक्रम में भक्ति गीतों से समां बांध दिया।
विज्ञापन

पूरी रात परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति गीतों के सागर में डूबे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. हरिओम बक्शी ने खाटू श्याम की आरती और पूजा करके किया। भंडारे से श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी लिया। बखिरा नगर पंचायत के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में खाटू श्याम के भक्तों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ से आई भजन गायिका सोनम शुक्ला ने अपने भजनों से कार्यक्रम में आए हुए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजन तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना...और श्याम तेरी गली आयो...भजन पर परिसर में मौजूद श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र से आए भजन गायक संजीव शर्मा व बस्ती से सचिन गुप्ता ने भक्तों को खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्ति के सागर में गोता लगाने को मजबूर कर दिया। हारा हूं बाबा मुझे तेरा सहारा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है...व जिसकी उंगली पे चलता ए संसार है, वो खाटू वाला श्याम मेरा यार है...पर लोग जयकारा लगाने लगे।
इस दौरान कार्यक्रम का आयोजक आयुष सर्राफ, मारुति नंदन, राजकुमार जायसवाल, नंदलाल गुप्ता, आशु गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed