{"_id":"6b05d60db171e6b92e076a18","slug":"devotees-thronged-the-river-ghats-and-took-a-holy-dip-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-161068-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नदी घाटों पर उमड़े श्रद्धालु...लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नदी घाटों पर उमड़े श्रद्धालु...लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
बिड़हर घाट पर सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
संतकबीरनगर/ लोहरैया। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को जिले के नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने स्नान-दान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सबसे अधिक भीड़ धनघटा क्षेत्र के सरयू के घाटों पर रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान पुण्य किया।
नदी के मेंदीघाट, बिड़हर घाट, दौलतपुर घाट और चांडीपुर घाट पर श्रद्धालुओं का जनसमूह उमड़ पड़ा। सोमवार देर रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। हर-हर गंगे और जय सरयू मैया के जयकारों से घाट गुंजायमान होते रहे।
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण किया। लोगों ने गौ-दान किया। महिलाओं ने पूड़ी का प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। सुबह से दोपहर तक घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
10 निरीक्षक और 26 उप निरीक्षकों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
लोहरैया। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए। रूट डायवर्जन की व्यवस्था प्रभावी रही। धनघटा, उमरिया और नेतवापुर चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। वाहनों को निर्धारित मार्ग से गुजारा गया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में 10 निरीक्षक, 26 उप निरीक्षक, 108 अन्य पुलिसकर्मी और डेढ़ सेक्शन पीएसी की तैनाती की गई। महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। पुलिस की सतर्कता से मेले में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।
-- -- -- -- -
खिलौनों से लेकर घरेलू सामान तक की हुई खरीदारी
सरयू तट पर बिड़हर में लगे मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। मेले में अच्छी बिक्री की उम्मीद लेकर दुकानदार एक दिन पहले ही घाटों पर पहुंच गए। चांडीपुर घाट सहित अन्य घाटों पर दुकानदारों ने पहले से ही अपने स्थान सुरक्षित कर लिए थे। दुकानदारों ने बांस-बल्ली लगाकर ऊपर से प्लास्टिक की पन्नी डालकर अपनी दुकानों को तैयार किया था। मंगलवार की सुबह होते ही दुकानों पर सामान सज गया। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही खरीदारी भी तेज हो गई। छोटे बच्चे जहां सीटी, बांसुरी और तरह-तरह के खिलौनों की खरीदारी करते नजर आए, वहीं महिलाएं और पुरुष घरेलू उपयोग की वस्तुएं जैसे सूप, चलनी और अन्य सामान खरीदते दिखे। मिठाइयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। मेले में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद रही।
-- -- -- -- -- -- -
मेले में खोया-पाया केंद्र बना मददगार
प्रशासन की ओर से खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की गई थी। मेले में परिवार और परिचितों के साथ पहुंचे लोगों के लिए यह केंद्र काफी मददगार साबित हुआ। भीड़ के बीच यदि किसी का साथी या परिवार का सदस्य बिछड़ जाता था तो वह तत्काल खोया-पाया केंद्र पर पहुंचकर सूचना दे सकता था। केंद्र के माध्यम से बिछड़े लोगों को उनके परिजन और साथियों से मिलाने में मदद की जा रही थी।
-- -- -- -- -- -
फूलों से सजे मंदिर और प्रवेश द्वार
धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बिड़हर घाट पर स्थित दुर्गा मंदिर, रामजानकी मंदिर, शिव मंदिर, मुख्य प्रवेश द्वार, गणेश मंदिर और हनुमान मंदिर को फूलों से सजाया गया। मंदिरों की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। सुबह से ही श्रद्धालु सरयू में स्नान करने के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते रहे। मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घाटों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों ने पर्व की छटा को और भी खास बना दिया।
-- -- -- --
सफाई से लेकर पेयजल तक की रही व्यवस्था
नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा की ओर से साफ-सफाई और पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। घाटों और मेला परिसर में सफाईकर्मी मुस्तैदी से जुटे रहे। नगर पंचायत की ओर से मोबाइल टॉयलेट और पानी की टंकी की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मेले में सुबह से ही सफाईकर्मी कचरा हटाने और परिसर को स्वच्छ रखने में लगे रहे। नगर पंचायत की व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिली।
-- -- --
बाबा मोहकमदास मंदिर पर लगा मेला
राजघाट स्थित बाबा मोहकमदास मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के इस पर्व पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा मोहकमदास के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
-- -- --
लोगों ने स्नान-दान कर सुखमय जीवन की कामना की
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र में चहोड़ाघाट और रामपुर के घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इसके साथ ही सरयू के तट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने स्नान दान कर सुखी जीवन की कामना की गई। महिलाओं द्वारा कड़ाही चढ़ाई गई। संवाद