फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees flocked to see the mother, cheers kept echoing.

Sant Kabir Nagar News: मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, गूंजते रहे जयकारे

Wed, 14 Oct 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to see the mother, cheers kept echoing.
समय माता मंदिर में दर्शन को लगी भीड-संवाद - फोटो : 1
संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही शहर के समय माता मंदिर, बरदहिया स्थित दुर्गा मंदिर और वन देवी मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

भक्तों ने माता को पूजा सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों में गूंजते जय माता दी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मां के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसरों में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा को शक्ति, साहस और पराक्रम की देवी माना जाता है। उनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, जिसके कारण उनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। देवी का स्वरूप सौम्य होने के साथ ही दुष्टों का संहार करने वाला माना जाता है। समय माता मंदिर के मुख्य पुजारी चंदन बाबा ने बताया कि मान्यता के अनुसार मां चंद्रघंटा की पूजा करने से साधक को साहस, आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed