Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees flocked to see Maa Durga and sought her blessings.

Sant Kabir Nagar News: मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मांगा आशीर्वाद

Tue, 30 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to see Maa Durga and sought her blessings.
समय माता मंदिर में पंडाल में सजी मां के दर्शन करते श्रद्धालु-स्रोत मंदिर
संतकबीरनगर। नवरात्र के अष्टमी पर्व पर मंगलवार को मंदिरों और पंडालों में शहर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता का दरबार सजा और लोगों ने दर्शन कर पूजा-अर्चन की। जगह-जगह पंडालों में सजी मां दुर्गा की प्रतिमाएं आकर्षण बढ़ा रही थीं।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने माता का पूजन-अर्चन कर मन्नतें मांगी। जनपद में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में देवी सप्तशती के पाठ के साथ चतुर्दिक बने आध्यात्मिक वातावरण में देवी गीतों की मधुर ध्वनि भोर से सायंकाल तक गूंजती रही। खलीलाबाद की मां समय माता मंदिर, बरदहिया की मां सिद्धिदात्री, उसका कला की मां वनदेवी, लहुरादेवा की मां घोडसारे वाली, कोपिया की मां समय जी, महुली कोट की माता, मेंहदावल की नगरवाली और बाराखाल वाली माता के स्थान पर देर रात को सर्वाधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

लोगों ने पूजन अर्चन कर मन्नतें मांगी। इसके साथ ही कपूर जलाकर आरती की। वहीं चुनरी और नारियल चढ़ाकर माता से सुख समृद्धि की मन्नतें की। देर रात तक श्रद्धालु मां के जयकारे के साथ भजन-कीर्तन करते रहे। खलीलाबाद शहर में सुबह से ही लोग दर्शन के लिए निकल पड़े थे। बुधवार को नवमी पर कन्या पूजन होना है। ऐसे में लोग उसकी तैयारी में भी जुट रहे और दुकानों से सामानों की खरीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में शाम तक कई बार आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, बरदहिया बाजार, बैंक चौराहे पर सर्वाधिक भीड़ होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, हालांकि यातायात पुलिस के कर्मी जाम हटाने में जुटे रहे।म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed