{"_id":"604a43298ebc3e8d305456dd","slug":"devotee-worship-in-shiv-temple-khalilabad-news-gkp38796162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, तामेश्वरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, तामेश्वरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
तामेश्ववरनाथ में शिव रात्रि पर जल चढ़ाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, तामेश्वरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
- जलाभिषेक के लिए शाम तक लगी रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़ा। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भोर से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे थे। सर्वाधिक भीड़ तामेश्वरनाथ मंदिर में रही। यहां रात सवा बारह बजे से ही जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।
श्रद्धालुओं का जत्था तामेश्वरनाथ मंदिर में बुधवार की देर शाम से ही आना शुरू हो गया। रात सवा 12 बजे सबसे पहले गोस्वामी परिवार ने जलाभिषेक किया। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया गया।
गोस्वामी परिवार के पूर्व प्रधान ब्रह्मशंकर भारती, निवर्तमान प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि रात्रि सवा बारह बजे गोसाई परिवार की तरफ से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर खोल दिया गया। शाम तक भक्तों ने जलाभिषेक की। इस दौरान पुलिसकर्मी तैनात रहे। मेले में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बाबा मुंडेश्वरनाथ शिवमंदिर मुडियारी में भी भक्तों का जमावड़ा रहा। कुआनो नदी से जल भरकर बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। बखिरा और लोहरौली प्रतिनिधि के अनुसार भंगेश्वरनाथ और डिगेश्वरनाथ शिव मंदिर में हर -हर महादेव के नारों के साथ भक्तों ने जलाभिषेक किया। लोगों ने मेले का भी लुत्फ उठाया। धनघटा और बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे। सुबह से शाम तक लोग लोग बाबा भोलेनाथ के जयघोष के साथ जल चढ़ाते रहे। मंदिर प्रांगण में मेला भी लगा। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।
बाबा बैजूनाथ धाम बसवारी गांव, बाबा हशेश्वरनाथ शिव मंदिर हैंसर बाजार, बाबा दानीनाथ शिव मंदिर धनघटा, बाबा कंकणेश्वर नाथ शिव मंदिर पौली, बाबा कुबेरनाथ शिव मंदिर मुहम्मदपुर, महाकाल बिडहर घाट समेत अनेक गांवों में बने शिव मंदिरों पर भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। बाबा सहुआनाथ व बाबा डेकेश्वरनाथ और सांथा बाजार में शिवमंदिर पर लोगों ने पूजा अर्चना की।
जादू, सर्कस और झूला रहे आकर्षण का केंद्र
तामेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के बाद परिसर में लगे मेले में जादू, सर्कस और झूला आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने मेले में घरेलू सामानों की भी खरीदारी की। खजले की दुकानों पर अधिक भीड़ रही। बच्चों ने सर्कस और झूले का आनंद लिया। लकड़ी के सामान और बाक्स आदि की भी लोग खरीदारी करते देखे गए। बागीचे में पशुओं का भी मेला लगा था। जहां जरूरतमंद किसान अपने मन पंसद के दुधारू पशुओं की खरीदारी किए।