{"_id":"6331e9aec46e5a1c5511820b","slug":"devotee-come-in-devi-temple-khalilabad-news-gkp451889417","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन
नवरात्रि के पहले दिन समय माता मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी मंदिरों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
- नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में भक्तों ने की मां शैलपुत्री की पूजा
- घरों, मंदिरों और पंडालों में कलश स्थापित कर किया गया पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। इसका क्रम पूरे दिन चलता रहा।
खलीलाबाद के समय माता मंदिर, उस्काकला की वन देवी, लहुरादेवा की समय माता मंदिर, कोपिया समय माता मंदिर, बरईपार की हट्ठी देवी, मेंहदावल की नगर वाली माता और बाराखाल देवी मंदिर समेत सभी देवी स्थानों पर भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा की। नारियल और चुनरी चढ़ाई। कपूर जलाकर परिवार की सुख-शांति की कामना की।
परंपरा के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना करते हुए लोगों ने स्तुति पाठ किए। घरों और दुर्गा पंडालों में कलश स्थापित कर वेदी पर जौ बोया गया। गृहस्थजनों ने पुरोहितों के माध्यम से दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रि की उपासना शुरू की।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के मां समय जी स्थान पर सोमवार को सुबह पांच बजे सेे ही लोग पहुंचने लगे। लोगों ने पूजापाठ कर जल चढ़ाया और स्तुति उपासना की। मां समय जी स्थान सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि में हर दिन देवी के नए श्रृंगार होंगे।
इसी प्रकार उस्का कला की वन देवी की पूजा के लिए खलीलाबाद, सादिकगंज, तेनुआ, दुभरा आदि स्थानों से तथा स्टेशन रोड के लिए विधियानी और धोरखल स्थित मंदिर पर लोग पहुंचे। मेेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के अंदर स्थित नगरवाली माता के मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ जुटने लगी।
बाराखाल के मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा की। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार मड़हा स्थित समय माता, जयराम पट्टी स्थित समय जी स्थान, महुली स्थित कोर्ट की समय माता, महुली में दुर्गा मंदिर, हनुमान गढ़ी परिसर में भक्तों ने पूजा की। नाथनगर दुर्गा मंदिर और शिवमंदिर मेें स्थापित दुर्गा प्रतिमा पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर कला स्थित भितरी टोला में स्थित सिद्धेश्वरी माता मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ रही।