{"_id":"67be0937d1ad84c441096222","slug":"development-of-village-hangs-in-the-ratio-of-kutcha-and-pucca-work-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129109-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कच्चा और पक्का कार्य के अनुपात में लटका गांव का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कच्चा और पक्का कार्य के अनुपात में लटका गांव का विकास
Tue, 25 Feb 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बेलहर। विकास कार्यों में आ रही बाधाओं के चलते लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों में कच्चा और पक्का कार्य 60:40 अनुपात के बावजूद अधर में लटका हुआ है। इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष के नेतृत्व में ब्लाॅक मुख्यालय परिसर में पहुंचकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे जिला मुख्यालय जाकर जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की गुहार लगाएंगे।
बेलहर विकास खड के ग्राम पंचायत बालेपार, बरैनिया, भिटिया, दुधारा, दुल्हीपार, गजौली, हटवा, जंगल दशहर, जंगल बेलहर, कन्हरापार, खटियावां, मठियापार, मीरापुर, पड़िया, पिपरा प्रथम, रमवापुर, कोलकी-चमरसन, कुसम्हा माफी सहित कई गांवों में कच्चे और पक्के निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष विश्वनाथ मौर्य के नेतृत्व में ग्राम प्रधान फूलचंद्र यादव, अर्जुन यादव, कोमल प्रसाद, श्यामजी यादव, मंजू सिंह, राधेश्याम, राम प्रकाश दूबे, उर्मिला देवी, राम भवन ने ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे जिलाधिकारी कार्यालय जाकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे। उनका कहना है कि वित्तीय वर्ष समापन की ओर है और विकास कार्य अधूरे पड़े हैं।