फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dermatitis

विद्यार्थियों को खिलाई कृमिनाशक दवा

Sat, 18 Mar 2017 11:24 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dermatitis
खिलाई कृमिनाशक दवा । - फोटो : अमर उजाला
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरूआत हुई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र नाथ शुक्ल ने छात्राओं को कृमिनाशक दवा खिलाकर अभियान शुरूआत की। इसके बाद समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दवा खिलाई गई।  
विज्ञापन

 एडीएम ने कहा कि बच्चों को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जो 22 मार्च तक चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के लोग लगे हुए है। सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 18 मार्च से 22 मार्च तक जिले में मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा नि:शुल्क खिलाई जाएगी और उन्हें गंभीर बीमारी से बचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।  बताया कि एडिशनल सीएमओ डॉक्टर कपिलमुनि मिश्रा एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर रमेश कुमार के निर्देशन में जिला समन्वयक राममनोहर त्रिपाठी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान को सफल बनाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के छह लाख से अधिक बच्चों को यह दवा खिलायी जाएगी। इस अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, परिषदीय विद्यालय, इंटरमीडिएट विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग लिया गया है। हर विद्यालय पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमार बच्चों में इस दवा का वितरण नही किया जाएगा। उनके स्वस्थ्य होने पर उन्हें दवा खिलायी जाएगी। इस अवसर पर अपर सीएमओ डॉक्टर कपिलमुनि मिश्र, वार्डेन प्रतिभा सिंह, सुमन सिंह, अजय कुमार तिवारी, नीलिमा मिश्र, अर्चना श्रीवास्तव, गीता सिंह, हेमलता चौधरी, अभय त्रिपाठी, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह से जूनियर हाईस्कूल भरपुरवा पर राष्ट्रीय कृमि दिवस पर कुल 34 बच्चों को कृमिनाशक दवा दी गई। इस अवसर प्रधानाध्यापक अख्तर आलम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed