फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deputy CM and State President will come in nomination of BJP candidate

Sant Kabir Nagar News: भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में आएंगे डिप्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 30 Apr 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM and State President will come in nomination of BJP candidate
- चार मई को भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद करेंगे पर्चा दाखिल
विज्ञापन

- सपा व बसपा बैठक कर तय करेगी नामांकन की तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन सोमवार से शुरू हो गया है। ऐसे में पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अब प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू होगा। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन चार मई को होगा। जिसमें डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के आने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा बसपा व सपा बैठक कर नामांकन की तिथि तय करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने बताया कि नामांकन चार मई को होना है। शुभ मुहूर्त में दोपहर 12.30 बजे से नामांकन होगा। उस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शामिल होंगे। जिसकी तैयारी चल रही है। उसी दिन एक सभा भी होगी।
विज्ञापन

इधर सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने बताया कि नामांकन कब होना है यह मंगलवार को होने वाली बैठक में तय होगा। इसके अलावा बसपा प्रत्याशी सैय्यद दानिश ने बताया कि एक-दो दिन में नामांकन की तिथि तय कर दी जाएगी। नामांकन में पार्टी के कोऑर्डिनेटर व अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed