फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deposit the first installment of Haj pilgrimage: Akhtar

हज यात्रा की पहली किश्त जमा करें : अख्तर

Thu, 08 Feb 2024 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Deposit the first installment of Haj pilgrimage: Akhtar
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने हज 2024 में चयनित हज यात्री अपनी प्रथम किस्त 81,800 प्रति हज यात्री की दर से जमा करने के लिए कहा है। यह भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से या स्टेट बैंक आफ इंडिया या यूनियन बैंक आफ इंडिया में अपने कवर नंबर के साथ हज कमेटी के खाते में जमा करें।
विज्ञापन

यह जानकारी हज ट्रेनर अख्तर आलम ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम किस्त जमा करने की अंतिम तिथि नौ फरवरी है। प्रथम किस्त जमा रसीद के साथ मूल अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, हज घोषणा पत्र, हज आवेदन फॉर्म एक साथ करके उसे राज्य हज समिति मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस सरोजनी नगर लखनऊ को रजिस्टर डाक से या हज हाउस ऑफिस सरोजनी नगर लखनऊ में जाकर जमा कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी है। उन्होंने कहा कि हज पर जाने से पूर्व हज के विषय में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि कोई दिक्कत न हो। इस वर्ष संतकबीरनगर से 148 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed