फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deoria champion in Kabaddi and gymnastics

Sant Kabir Nagar News: कबड्डी और जिम्नास्टिक में देवरिया चैंपियन

Fri, 13 Sep 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 13 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Deoria champion in Kabaddi and gymnastics
- गोरखपुर जोन की प्रथम अंतरजनपदीय प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

- मेजबान टीम को मिला दूसरा स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस लाइस में चल रहे गोरखपुर जोन की प्रथम अंतरजनपदीय कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में कबड्डी में महिला व पुरुष वर्ग में देवरिया जनपद चैंपियन बना। वहीं संतकबीरनगर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी महिला वर्ग में देवरिया की टीम ने 46 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा श्रावस्ती जिले की टीम ने 21 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में देवरिया की टीम ने 6.30 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और गोरखपुर की टीम ने 5.55 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं खो-खो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में श्रावस्ती की टीम ने 09 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद देवरिया की टीम ने 09 (ड्राई) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता महिला वर्ग में कुशीनगर की टीम ने 09 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद देवरिया की टीम ने 02 अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा द्वितीय स्थान तथा फेसिंग प्रतियोगिता में जनपद कुशीनगर प्रथम स्थान व जनपद संतकबीरनगर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व एसपी सत्यजीत गुप्त ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बहराईच, श्रावस्ती, बलरामपुर से कुल 310 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ केशवनाथ, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, एसआई सुभाष चंद, एसआई सरिता नागवंशी, शिवधनी यादव, लाल बिहारी यादव, सहायक अध्यापक इन्द्रेश कुमार पांडेय, रमेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed