फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Denied greedy bride groom

लालची दूल्हे को दुल्हन का इन्कार

Thu, 28 Apr 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर Updated Thu, 28 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
 Denied greedy bride groom
बारात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात आई बारात में  उस समय हंगामा मच गया जब दूल्हा ने टीके की रस्म के दौरान तय रकम से अधिक दहेज की मांग कर दी। नाराज घराती पक्ष के लोगों ने दूल्हा और उसके भाई को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो दूल्हे की पिटाई भी की। दूसरी ओर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पर पहले सदमे से वधू बेहोश हो गई। होश में आने पर लालची दूल्हे से शादी करने से इन्कार कर दिया। वधू पक्ष ने दूल्हा एवं उसके परिजनों को बंधक बना लिया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें मुक्ति मिली।
विज्ञापन


मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव से एक बारात बखिरा क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बारातियों का आवाभगत और द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई। घर में टीका की रस्म के समय दूल्हे ने लड़की पक्ष के सामने तय रकम से अधिक रुपये की मांग रख दी। लड़की के पिता का आरोप था कि दूल्हे ने धमकी दी कि यदि उसे मांगी गई रकम नहीं दी गई तो वह शादी से ही इंकार कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना सुनते ही लड़की पक्ष के लोगों के पैर तले से  जमीन खिसक गई। लोग दूल्हे से ऐसा नहीं करने की बात करते हुए मान मनौव्वल करने लगे। करीब डेढ़ घंटे मान-मनौव्वल का दौर चला, लेकिन जब दूल्हा अपनी जिद पर कायम रहा तो घराती पक्ष के लोग भड़क गए।  

नाराज ग्रामीणों ने दूल्हे, उसके भाई व पिता को बंधक बना लिया। इसकी भनक लड़की को हुई तो वह सदमे में आकर बेहोश हो गई।  होश में आने पर लड़की ने शादी होने के बाद उत्पन्न होने वाली दिक्कतों को सोचकर शादी करने से इंकार कर दिया। 

उसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दुल्हन की बात से सहमति जताते हुए शादी की तैयारी में हुए खर्च के एवज में चार लाख रुपये मिलने पर ही दूल्हा पक्ष को जाने देने की बात रटने लगे। दूल्हे और उसके भाई को घरातियों ने बंधक बनाए लिया। जबकि अन्य बाराती अपने घर को लौट गए। 

दुल्हन के पिता ने कहा कि शादी में खर्च रकम वापस पाने के लिए पुलिस को सूचित किया गया था, पुलिस के कहने पर दूल्हा व अन्य को घर जाने दिया। न्याय नहीं मिलने पर उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई जाएगी। जबकि दूल्हा का आरोप था कि उसने तय रकम की ही मांग की, लेकिन लड़की के पिता ने रकम नहीं देने की बात की थी। शादी से इन्कार नहीं किया, अब भी शादी करने को तैयार हूं।


 थानाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था, किंतु बूढ़ी बेलहर में आग लगने की घटना से जाना पड़ गया। गुरुवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। बातचीत करने के बाद ही इसमें आगे कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed