{"_id":"66313165ec51a6921a013e60","slug":"demonstration-of-villagers-demanding-removal-of-high-tension-wire-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113621-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन तार हटाने की मांग के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन तार हटाने की मांग के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
Tue, 30 Apr 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
- सांथा क्षेत्र के बेलवा मिश्र गांव का मामला
सांथा ब्लॉक के बेलवा मिश्र गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। सांथा क्षेत्र के बेलवा मिश्र गांव में आबादी के बीच से ग्यारह हजार वोल्टेज का हाईटेंशन तार खींचा गया है। जिससे दुर्घटना होने की आशंका रहती है। इसे हटाने के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन साल पहले हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। वहीं दो बार शॉर्ट सर्किट से आग भी लग चुकी है। इसके अलावा खुले में ट्रांसफार्मर भी लगा है। जबकि अगल-बगल काफी जगह भी है लेकिन जगह बदला नहीं गया।
बेलवा मिश्र गांव निवासी असरुन्निशा पत्नी अशरफ अली के घर के ऊपर से ग्यारह हजार का हाईटेंशन तार गुजरा है। जिसकी चपेट में आ जाने से तीन वर्ष पूर्व गयासुद्दीन पुत्र नबी रजा की शादी के दिन ही मौत हो गई थी। इसके अलावा दो बार शार्ट सर्किट से लगी आग में घर का सामान जलकर राख हो गया था। जिसके बाद से ही परिवार सदमे में है।
तार हटवाने के लिए ग्राम प्रधान अतीक अंसारी ने बताया कि बिजली निगम की उदासीनता के कारण इसे हटाया नहीं गया। जबकि घर के बगल में काफी जगह भी मौजूद है। इसे लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है और डीएम से ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मोबिन, शरफुद्दीन, रजीउल्लाह, आलम, सरवर सिराजुलहक, अब्दुल कादिर, नूरुलहसन, हमीदुल्लाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बिजली निगम के जेई गणेश मिश्र ने बताया कि जिनके मकान के ऊपर से तार गया है, वह हटवाने के लिए आवेदन करें तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।