{"_id":"66bba33710798777450342bb","slug":"demonstration-of-lawyers-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-119201-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Tue, 13 Aug 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
-प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
- सरकार से हस्तक्षेप की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र व जनपद बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंकर प्रदर्शन किए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उनके घरों व दुकानों को जलाया जा रहा है। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी इस मुद्दे को उठाने की जरूरत है।
प्रदर्शन में सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश मिश्र, सुनील कुमार पांडेय, संजीव कुमार, राकेश कुमार श्रीवास्तव, धीरेंद्र कुमार पांडेय, संजीव कुमार मिश्र, अभय कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।