{"_id":"67a3b63e800634f16d03a7f4","slug":"demonstration-of-farmers-when-the-name-of-the-village-is-not-visible-in-the-farmer-registry-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-128117-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फार्मर रजिस्ट्री में गांव का नाम न दिखने पर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फार्मर रजिस्ट्री में गांव का नाम न दिखने पर किसानों का प्रदर्शन
Thu, 06 Feb 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए गांव देवापार के किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फार्मर रजिस्ट्री में गांव का नाम न दिखने और नए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान दिनेश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो तहसील पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन कर रहे जयनारायण चौधरी, केशरीधर, राम सुभग मौर्या, बाबू राम मौर्य, अमन मौर्य, लाल मोहर समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि कि इस समस्या को लेकर तीन सप्ताह पहले लेखपाल को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीण जब किसान सम्मान निधि का ऑनलाइन आवेदन कराने जाते हैं, तो फार्मर रजिस्ट्री में गांव देवापार का नाम नहीं दिखता है, जिससे वे योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। यह मामला बेलहर कला क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडिया के राजस्व गांव देवापार का है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकला, तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री में गांव का नाम जोड़ने की मांग की है।
इस संबंध में लेखपाल बृजेश कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों की लिखित शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दी गई थी। हालांकि, ग्रामीणों को अब तक कोई राहत नहीं मिली है।