फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demonstration of angry villagers due to damage to the main road of the hospital

Sant Kabir Nagar News: अस्पताल का मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 18 Jan 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry villagers due to damage to the main road of the hospital
मेंहदावल। क्षेत्र के सांडे कला गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क पर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इस अस्पताल पर आने जाने वाले रोगियों व अस्पताल कर्मियों को काफी परेशानी होती है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण विनायक सिंह, चेतन सिंह, रामू प्रजापति, पद्मेश प्रजापति, अजय मिश्रा सहित अन्य लोगों ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांडे कला पर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से टूट चुकी है। अस्पताल पर पैदल जाना पड़ता है।
विज्ञापन


इस सड़क से चार पहिया वाहन नहीं जा पाता है। जिससे अस्पताल पर तैनात चिकित्सकों को काफी परेशानी होती है। रोगियों को आने-जाने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि दो वर्ष से बार-बार शिकायत की जा रही है, लेकिन सड़क की समस्या दूर नहीं कराई गई। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल सीएचसी प्रभारी आईडी गौरव ने कहा कि सड़क मरम्मत को लेकर उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हुई। दोबारा रिमाइंडर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed