फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   demonstrated Teachers

शिक्षकों ने प्रदर्शन किया

Mon, 26 Dec 2016 11:45 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 26 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
demonstrated Teachers
teacher - फोटो : amar ujala
परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर तैनात और दिसंबर  माह में तीन साल की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने डीएम को मांगों का ज्ञापन देते हुए प्रमोशन सूची में शामिल करने की मांग की है। 
विज्ञापन


शिक्षक अब्दुल अजीम, बैजनाथ चौरसिया, जफर आलम आदि का कहना था कि उनकी नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे के तहत विभिन्न विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर हुआ है। जिले में तीन साल की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें उनको शामिल नहीं किया जा रहा है। जबकि उन्हें 18 दिसंबर 2013 से प्रशिक्षित वेतनमान मिल रहा है। इसके साथ ही उनका तीन वर्ष की सेवा 18 दिसंबर 2016 को पूर्ण हो रही है। नियमानुसार वे भी प्रमोशन के लिए अर्ह हैं।
विज्ञापन


इसके बारे में बीएसए कार्यालय से संपर्क किया गया तो वहा से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। अगर उन लोगों का प्रमोशन नहीं हुआ तो वे पिछड़ जाएंगे। उन्होंने डीएम से प्रमोशन सूची में शामिल कराने की मांग की है। इस अवसर पर रमेश चंद यादव, समीउल्लाह, लाल बहादुर राय, अरुण कुमार, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार राय, आराधना सौरभ समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed